श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online
कामठी /नागपुर : 16 नवंबर 2025
कल 15 नवंबर को भंडारा शहर के वी के होटल में कामठी शहर अध्यक्ष शोएब असद इनके नेतृत्व में कामठी नगर परिषद के कॉंग्रेस पार्टी के पुर्व नगराध्यक्ष शाहजहां शफात अंसारी ने कांग्रेस का दामन छोडकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) पार्टी मे पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष तथा सांसद प्रफुल्ल पटेल कि उपस्थिती मे प्रवेश लिया| यह कामठी शहर मे कांग्रेस पार्टी के लिए बडा झटका माना जा रहा है |
स्थानिक स्वराज्य निकाय चुनाव मे भाजपा बरिएमं के साथ महायुती मे लढनेवाली है एक और भाजपा अजय अग्रवाल को नगराध्यक्ष पद के लिए लढाने कि मंशा बनाए हुए है तो दुसरी ओर पुर्व राज्यमंत्री अँड सुलेखाताई कुंभारे ने अजय कदम कि नगराध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोक दी है |
15 दिन पहले कांग्रेस के एक पदाधिकारी कि शिकायत पर कामठी के पुर्व नगराध्यक्ष शाहजहां अंसारी, पुर्व उपाध्यक्ष अहफाज अहमद तथा पुर्व बांधकाम सभापती और मुख्याधिकारी पर घोटाले का FIR कोर्ट के आदेश से कामठी के थाना मे दर्ज हुवा था |इस मामले मे पुर्व नगराध्यक्ष शाहजहाँ अंसारी तथा उपाध्यक्ष एहफाज अहमद को जमानत पर रिहा हुए।कांग्रेस मे पुर्व नगराध्यक्ष शाहजहां अंसारी नगराध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे। लेकिन उन्हें सत्ताधारीयो के इशारे पर घोटाले मे फसाया गया ऐसा साजा समर्थक बताते है।
कांग्रेस पार्टी कि ओर से इस बार शाहजहां शफाअत अंसारी को नगराध्यक्ष पद कि उम्मीदवारी मिलना असंभव बताया जा रहा है है तो कांग्रेस के पुर्व नगराध्यक्ष शकुर नागाणी नगराध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।


इसी मौके कि तलाश मे राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) पार्टी ने पासा फेका। और कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां अंसारी तथा उनके सहयोगी पुर्व पार्षदो को राष्ट्रवादी पार्टी मे शामिल करा दिया। सुत्रो कि माने तो अब कामठी मे राष्ट्रवादी कांग्रेस नगरपरिषद चुनाव मे कडी टक्कर दे सकती है। कामठी मे शाहजहां अंसारी के पार्टी मे आने से राष्ट्रवादी कांग्रेस की ताकद बढ सकती है। हो सकता है कि शाहजहां शफाअत अंसारी नगराध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) उम्मीदवार बन सकते हैं। इस वक्त भाजपा नेता पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे अपने दम पर चुनाव लढने कि मंशा पाले है।लेकिन शाहजहां शफाअत अंसारी से कामठी नगरपरिषद चुनाव मे भाजपा कांग्रेस का गणित बिघाडने कि पुरी संभावना है।
पुर्व नगराध्यक्ष शाहजहां सेठ के साथ पूर्व पार्षद मोहम्मद अरशद, युवा नेता ऐहतेशाम शहजाद, पूर्व पार्षद रघुवीर मेश्राम, कॉंग्रेस कमेटी सेवा दल अध्यक्ष सुल्तान अशरफ, तौसिफ मलिक, फैजी आतिफ, हजैफ हिफजूल अंसारी, दानिश अहमद आकाश मेश्राम, अल्तमस कमाल फैसल अमीन फैजान अंसारी शादाब अहमद अजय रोटके ने राष्ट्रवादी कांग्रेस मे प्रवेश लिया। इस वक्त NCP के वरिष्ठ नेता डॉ. नौशाद सिद्दीकी मोहम्मद दानिश, सिद्दीकी, पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।



































