NCP (AP )के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल चौकसे तथा, महसचिव प्रशांत पवार ने दिए एबी फार्म
श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
VANSH NEWS Digital Web portal online
कामठी /नागपुर : 16 नवंबर 2025
नागपूर जिले के कामठी नगरपरिषद चुनाव उस वक्त ऐसे मोडपर आया जिसवक्त कांग्रेस ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि, 15 साल से पार्टी के वफादार रहे पुर्व नगराध्यक्ष शाहजहां अंसारी ऊर्फ साजा सेठ कांग्रेस को त्यागकर दुसरी पार्टी मे जाएंगे|लेकिन कल देर NCP (अजित पवार) पार्टी के राष्ट्रीय नेता सांसद प्रफुल्ल पटेल कि उपस्थिती मे भंडारा मे साजा सेठ ने राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी मे प्रवेश कर लिया |
प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल चौकसे व महासचिव प्रशांत पवार ने घर जाकर साजा सेठ को दिए कामठी नगरपरिषद चुनाव के एबी फार्म
आज सुबह NCP के प्रदेश उपाध्यक्ष पर्यटक मित्र चंद्रपाल चौकसे ने हायकमांड से बात की,कामठी नगर परिषद चुनाव के लिए सिर्फ 2 दिन बचे है उम्मीदवारी दायर करने, इसलिए पार्टी कि ओर से हम खुद जाकर साजा सेठ को NCP के एबी फार्म बांटेंगे। पार्टी हायकमांड ने तुरंत चंद्रपाल चौकसे कि बात मान ली और उन्हें कहा कि आप प्रदेश महासचिव तथा नागपुर जिला अध्यक्ष के साथ जाकर साजा सेठ का सम्मान करे। आज कामठी शहर मे प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल चौकसे, महासचिव प्रशांत पवार, नागपूर जिला अध्यक्ष राजाभाऊ टाकसाले तथा जिल्हा महासचिव किरण झाडे NCP के जेष्ठ नेता डॉ. नौशाद सिद्दीकी ने साजा सेठ के घर जाकर उन्हें पार्टी के एबी फार्म दिए तथा NCP पार्टी मे शामिल होने पर पुप्पगुच्छ देकर स्वागत किया।


सुत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक नगराध्यक्ष के पद के लिए शाहजहां शफाअत अंसारी तथा उनके पार्टी से 17 प्रभागो से लढने वाले उम्मीदवारों के कल सोमवार दि. 17 नवंबर को उम्मीदवारी दाखिल कराएंगे।
कामठी नगरपरिषद चुनाव मे भाजपा – बरिएमं मे गठजोड़ नहीं हुवा तो, होगा चौकोना मुकाबला
कामठी नगरपरिषद चुनाव मे यदि गठजोड़ नही हुवा तो भाजप बरिएमं अलग अलग चुनाव लढ सकते है ऐसे मे बरिएमं से अजय कदम, NCP से शाहजहां शफाअत अंसारी और कांग्रेस तथा भाजप के उम्मीदवार के बिच सीधी भीडंत होगी। पहली मर्तबा कामठी नगरपरिषद चुनाव के इतिहास मे NCP पहली बार ताकदवर पार्टी के रुप मे चुनाव लढने जा रही है! शाहजहां अंसारी जिस बुनकर समाज से आते हो, उनकी ताकद बडी है यहा बुनकर समाज कि आबादी 28 हजार के आसपास है, जिसके भरोसे पर शाहजहां अंसारी अपनी पैठ कामठी शहर मे बनाए रखे है। फिलहाल कामठी नगरपरिषद चुनाव के लिए पार्षदो के नाम ही तय नहीं हुए तो नगराध्यक्ष फायनल होने मे बहुत देर कांग्रेस कर रही है। फिलहाल कामठी शहर मे राजनीति गरमाई है।


































