श्री. सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online
नई दिल्ली : 10 नवंबर 2025
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई कारों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में बम धमाका होने के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि काफी दूर तक इसकी धमक दिखी और आग भड़क गई। कई कारें इस आग की चपेट में आईं और इस वजह से अब तक 13 लोगों के मरने और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इस विस्फोट को लेकर दिल्ली पुलिस कि ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ‘आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i 20 गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जिस हुंडई आई-20 गाड़ी में विस्फोट हुआ है वह हरियाणा नंबर की है और नदीम नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।



































