श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online
महादुला-कोराडी /नागपुर : 17 फरवरी 2026.
नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के ग्रृहक्षेत्र महादुला कोराडी मे 19 फरवरी 2026 छत्रपती शिवाजी महाराज के जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महामार्ग पर बने फुट ओवर ब्रिज (FOB). पर बडे बडे बैनर लगाए जा चुके है। लेकिन उन बैनर से भाजपा के केंद्रीय सडक, परिवहन मंत्री नितीन गडकरी तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोटो ही गायब है।
अब महाराष्ट्र मे देवाभाऊं चलेगा या योगीराज? महाराष्ट्र के भाजपा मे सिर्फ देवाभाऊं कि हवा है लेकिन कुछ लोग युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाराष्ट्र मे प्रोजेक्ट कर रहे है वो हिंदुओं के सबसे हिमायती और सनातन धर्म और संस्कृति के रक्षक हैं.. लेकिन उन लोगों को ये भुलना नही चाहिए.. देवेंद्र फडणवीस द्वारा 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा में कही गई शायरी “मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना। मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा” उनके राजनीतिक पुनरागमन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बन गई है। 2024 के चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद इस शेर के जरिए यह दिखाया गया कि वह महाराष्ट्र की राजनीति में ‘समंदर’ की तरह लौट आए हैं। ज्ञात रहे कि, छत्रपती शिवाजी महाराज कि जयंती पर कोराडी नाका से लेकर कोराडी नांदा तक करिबन 5 KM तक भव्य शोभायात्रा तथा ढोल पथक के साथ निकलने वाली भव्य रैली का हरसाल संयुक्त आयोजन होता है। इस बार महादुला नगरपंचायत मे भाजप का बडी कामयाबी हासिल हुई। यहा हुए चुनाव मे नगराध्यक्ष समेत 10 नगरसेवक भाजपा से चुनकर आए। जिनका नागपुर मे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने सत्कार भी किया था। लेकिन कुछ दिनो पहले राष्ट्रीय महामार्ग पर बने फुट ओव्हर ब्रिज पर लगे बडे बडे बैनरों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ही गायब किया गया। हालाकि शिवजयंती का आयोजन करनेवाली टीम का इस बैनर से कोई ताल्लुक ना होने कि भी बात सामने आ चुकी है। आखिर यह बैनरबाजी किसने कि? यह सोचनेवाली बात है। ऐसे हौसी बैनरबाजो पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लगाम लगानी चाहिए ऐसा भाजप के कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ता ओ कि मांग है।

जिससे महादुला कोराडी मै अटकलों का बाजार गर्म है कि बैनर से भाजप के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी का फोटो गायब करने कि वजह क्या थी? क्या उन्हें भाजपा से ही साईडलाईन करने का कोई षड्यंत्र तो रचा नही जा रहा है?
भाजप के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा नितीन गडकरी फायरब्रांड नेता है, कट्टर हिंदुत्वासाठी विचारो के लिए वो जाने जाते है। लेकिन यहा इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि भाजप के बैनर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का फोटो गायब नही था लेकिन 19 फरवरी को आयोजित शिवजयंती के बैनरों से आयोजको ने फडणवीस और गडकरी का फोटो गायब करने से पार्टी मे गुटबाजी उफान पर तो नहीं ऐसी शंका व्यक्त कि जा रही है। बैनर मे नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के पारिवारिक सदस्य तथा कुछ भाजपा कार्यकर्ता ओ के फोटो डाले है
कुछ दिनो बाद कोराडी मे केंद्रीय ग्रृहमंत्री अमित शाह का भी दौरा है सेवानंद विद्यालय महादुला के ग्राऊंड पर 22 फरवरी 2026 को भव्य हिंदु संमेलन का आयोजन सकल हिंदु समाज के माध्यम से हो रहा है। इस हिंदु संमेलन मे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नितीन गडकरी आएंगे ऐसी पहले चर्चा थी लेकिन कुछ दिनो बाद सुनने मे आया कि युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करने वाले है! जिससे मराठी भाषी लोगो कि जनभावनो को ठेस पहुच रही है। लेकिन महाराष्ट्र के मराठी भाषिक प्रथम नागरिक देवेंद्र फडणवीस तथा नितीन गडकरी का फोटो ना होने से उन्हें कोई भाजपा से साईडलाईन दरकिनार तो नही कर रहे हैं ऐसी राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरु है।

































