श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
नई दिल्ली : 14 फरवरी 2026
अभी हाल ही में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्रांतिकारी भंते विणाचार्य के नेतृत्व में हुए भव्य आंदोलनसे केंद्र कि भाजपा सरकार तथा बिहार के मुख्यमंत्री नितीशकुमार को आखरी चेतावनी देते हुए भंते विणाचार्य तथा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चेतावनी दी, B T Act 1949 रद्द करे और हमारी विरासत बोधीगया पंडों के चंगुल से मुक्त करे, वर्ना कुछ दिनों मे पटना जाम कर देगे। आंदोलन का अगला पडाव बिहार होगा, बोधीगया हमारी है ऐसा सरकार को सांसद चंद्रशेखर आजाद तथा भंते विणाचार्य ने चेताया।


12 फरवरी को जंतर-मंतर पर हुए आंबेडकरवादीयो के आंदोलन में पुर्व राज्यमंत्री एड. सुलेखाताई कुंभारे, सांसद द्वय वर्षाताई गायकवाड, चंद्रकांत हंडोरे, शामकुमार बर्वे , डॉ. प्रशांत पडोळे, बळवंत वानखेडे, प्रतिभा धानोरकर समेत राष्ट्रीय प्रबोधनकार अनिरुद्ध वनकर, विकास राजा आदी ने उपस्थित रहकर इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया था।
12 फरवरी 2026 को जंतर-मंतर पर हुए इस आंदोलन मे देशभर से हजारों आंबेडकरी अनुयायी नई दिल्ली पहुंचे थे। इन आंदोलनकारीयो को आंबेडकर भवन मे भोजनदान कि व्यवस्था महाराष्ट्र कि तेजतर्रार आंबेडकरवादी नेता तथा पुर्व राज्यमंत्री एड. सुलेखाताई कुंभारे ने किया था। एड. कुंभारे वर्तमान मे ओगावा सोसायटी कि अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र के कामठी (नागपुर) स्थित आंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात ड्रैगन पैलेस टेंपल कि प्रमुख है। भोजनदान कार्यक्रम के लिए सहयोग राष्ट्रीय धम्मसंसद बुद्धगया एवं बौद्ध संगठनो कि राष्ट्रीय समन्वय समिति के राष्ट्रीय समन्वयक अभय रत्न बौद्ध, पर्यटन सचिव जे. आर. निराला बौद्ध,महासचिव एड. आर. आर. गौतम, सदस्य आनंद शिरसाठ ने दिया।
जंतर-मंतर के इस आंदोलन के आयोजन के लिए नितीन गजभिये, राकेश धारगावे, रत्नदीप रंगारी, निरज लोणारे आदी ने अथक प्रयास किए।




































