श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online
मुंबई : 20 आँक्टोबर 2025
बाँलिवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया| उनके भतीजे अशोक असरानी ने इस खबर की पुष्टि की|हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ और बहुमुखी अभिनेता गोवर्धन असरानी का आज शाम लगभग 4 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे मूल रूप से जयपुर, राजस्थान के निवासी थे| असरानी ने अपनी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर से प्राप्त की|
हास्य अभिनय के क्षेत्र में असरानी का योगदान अमूल्य रहा है|कई दशकों तक उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई| असरानी का करियर उनकी बहुमुखी प्रतिभा और दीर्घायु का प्रमाण है, जो पांच दशकों से भी ज़्यादा समय तक चला, जिसमें 350 से ज़्यादा फिल्में शामिल थीं|


‘शोले’ सहित कई आइकॉनिक फिल्मों में यादगार रोल निभाने वाले असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे |सोमवार 20 अक्टूबर को उनका निधन हो गया. वे कथित तौर पर लंबी बीमारी से पीड़ित थे, जो उनकी मौत की वजह भी बनी| एक्टर के भतीजे अशोक ने उनके निधन की पुष्टि की है| एएनआई ने असरानी के निधन पर ट्वीट किया है, ‘अभिनेता-निर्देशक गोवर्धन असरानी, जो ‘असरानी’ के नाम से मशहूर थे, आज उनका मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया|उनके अंतिम संस्कार की रस्में सांताक्रूज श्मशान घाट पर संपन्न हुईं.’|
जानकारी के अनुसार, असरानी नहीं चाहते थे कि उनके निधन के बाद कोई शोर या हलचल मचे। उन्होंने अपनी पत्नी मंजू असरानी से पहले ही कह दिया था कि उनकी मृत्यु की खबर किसी को न दी जाए। इसी कारण परिवार ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के चुपचाप उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
असरानी मूल रूप से राजस्थान के जयपुर शहर के रहने वाले थे। उनकी पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर से हुई। पांच दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में असरानी ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हास्य अभिनेता और सहायक अभिनेता के रूप मे कई यादगार किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाई। 1970 के दशक में वह अपने करियर के शिखर पर थे। इस दौरान उन्होंने मेरे अपने, कोशिश, बावर्ची, परिचय, अभिमान, चुपके-चुपके, छोटी सी बात, रफू चक्कर जैसी फिल्मों में काम किया। 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में जेल वार्डन के उनके किरदार को हमेशा याद किया जाएगा।




































