श्री. सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital webpotal services
अहमदाबाद (गुजरात) : 12 जुन 2025
गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे।
यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव निकाले जाने की खबर है।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।
एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।
जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू का कार्य शुरू कर दिया है. क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे.
विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार यात्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। एअर इंडिया के क्रैश प्लेन (फ्लाइट संख्या एआई 171) में कुल मिलाकर 230 यात्री सवार थे। इस फ्लाइट में सवार यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी नाम है। यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है।
