आरटीई सीमा 3 किमी करने की चनकापुरे कि मांग
कामठी /नागपुर : 27 फरवरी 2026.
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अंतर्गत 25 प्रतिशत निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरु होने के बावजूद दूरी संबंधी नियम आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है| कामठी पंचायत समिति की पूर्व सभापति दिशा चनकापुरे ने इस विषय को गंभीर बताते हुए स्कूल की दूरी सीमा बढ़ाने की मांग की है।
कामठी पं.स.कि पुर्व सभापती दिशा चनकापुरे ने कहा कि,वर्तमान नियम के अनुसार छात्र के निवास से विद्यालय की अधिकतम दूरी एक किलोमीटर निर्धारित है, जबकि अधिकांश गुणवत्तापूर्ण निजी विद्यालय गरीब बस्तियों से अधिक दूरी पर स्थित हैं। इस कारण पात्र होने के बावजूद कई विद्यार्थी आवेदन से वंचित रह जाते हैं। उनका आरोप है कि विद्यालयों के आसपास रहने वाले अपेक्षाकृत संपन्न परिवार योजना का लाभ उठा लेते हैं, जबकि वास्तविक जरुरतमंद विद्यार्थियों को अवसर नहीं मिल पा रहा है।इसके अलावा शासन द्वारा पिछले वर्षों का आरटीई अनुदान लंबित होने से कई निजी स्कूलों ने प्रवेश प्रक्रिया में रुचि नहीं दिखाई है।
परिणामस्वरुप अभिभावकों को सीमित विकल्पों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।.

चनकापुरे ने राज्य के शिक्षा मंत्री से दूरी की सीमा 2.5 से 3 किलोमीटर तक बढ़ाने, स्कूलों का बकाया अनुदान तत्काल जारी करने तथा नियमों में व्यावहारिक संशोधन करने की मांग की है, ताकि वंचित वर्ग के बच्चों का निःशुल्क शिक्षा का अधिकार सुरक्षित रह सके।




































