श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
कामठी /नागपुर : 25 फरवरी 2026.
नागपुर जिले के कामठी मे शुक्रवार बाजार के अस्थायी व्यापारियों पर कामठी नगरपरिषद द्वारा चल रही अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ आज शकूर नागानी के नेतृत्व में पार्षदों व व्यापारियों ने कामठी नगरपरिषद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन मे मांग की गई कि तत्काल अतिक्रमण रोका जाए, संयुक्त समिति का गठन किया जाए और स्थायी हॉकर्स ज़ोन बनाया जाए।
इस पर मुख्याधिकारी ने आश्वासन दिया कि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई रोकी जाएगी और विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

ज्ञापन सौपते वक्त कांग्रेस के गटनेता काशीनाथ प्रधान,पार्षद आसिफ सरमतिया, तुषार दवानी, फारूक कुरेशी, अभिषेक चिमणकर, राजकुमार गेडाम, आमीन राशिद, प्रणाली बंसोड़, मनोज यादव, फैसल नागानी, कमरान आलम, आफाज भाई व आरिफ सरमतिया उपस्थित थे।



































