श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online
कामठी/नागपुर : 31 अक्टुबर 2025
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज कामठी छावनी परिषद क्षेत्र में “एकता दौड़” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “रन फॉर यूनिटी” के रूप में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।
एकता दौड़ की शुरुआत छावनी परिषद कार्यालय से की गई, जो महादेव घाट, कैंटोनमेंट हॉस्पिटल एवं छावनी परिषद स्कूल होते हुए संपन्न हुई। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा “राष्ट्रीय एकता की शपथ” लेकर किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी नागपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष एवं छावनी परिषद कामठी के उपाध्यक्ष कमलकिशोर यादव (लालु) उपस्थित रहे। उनके साथ छावनी परिषद कार्यालय के बड़े बाबू महेश सिंह, छावनी परिषद हॉस्पिटल से डॉ. अरुंधती काले, तथा छावनी परिषद स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती विध्योत्मा मिश्रा, शंकर ओझा, बबन सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम में छावनी परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, हॉस्पिटल स्टाफ, स्कूल के शिक्षक तथा समस्त कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों एवं एकता-संदेश को आत्मसात करते हुए देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।














































