श्री सुनील उत्तमराव साळवे
(9637661378 /9527190782)
मुख्य संपादक
Vansh News Digital Web portal online.
कामठी /नागपुर : 1 जनवरी 2026.
कामठी नगरपरिषद के पुर्व उपाध्यक्ष तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनिर्वाचित नगरसेवक एहफाज अहमद ने आज नववर्ष 2026 के आगमन पर बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच कि नेता पुर्व राज्यमंत्री सुलेखाताई कुंभारे कि ड्रॅगन पॅलेस टेम्पल स्थित कार्यालय मे जाकर सदिच्छा भेट ली तथा उन्हें नववर्ष कि शुभकामनाएं दी |
कांगेस विचारधारा के एहफाज अहमद का पिछले 20सालो से बरिएमं नेता सुलेखाताई कुंभारे के साथ अटुट रिश्ता है,वे पुर्व राज्यमंत्री सुलेखाताई कुंभारे के राजनैतिक, सामाजिक अनुभवों को लेकर ताई का सन्मान करते ह | नगरसेवक एहफाज अहमद द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों को सुलेखाताई कुंभारे ने अतिथी के रुप मे हाजरी लगाई है ।
अहफाज अहमद ने कायम रखा 72 सालों का सियासी दबदबा
एहफाज अहमद ने कामठी नगर परिषद चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज की | नगर परिषद कामठी के चुनावी इतिहास में एक बार फिर ‘ अहफाज ठेकेदार परिवार’ का परचम लहराया है। प्रभाग क्र. 8 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार अहफाज अहमद अब्दुल शकूर ने भारी मतों से जीत हासिल कर अपने परिवार की 1952 से चली आ रही अटूट परंपरा को बरकरार रखा है।
विरासत और विकास का संगम
अहफाज अहमद की यह जीत महज एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि उनके परिवार द्वारा दशकों से की जा रही जनसेवा पर जनता की मुहर है। उनके पिता स्व. अब्दुल शकूर और बड़े भाई मुस्ताक अहमद ने कई वर्षों तक नगरसेवक के रूप में क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी निराकरण किया था। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अहफाज अहमद अब चौथी बार पार्षद निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि वे पूर्व में नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं।
गांधीवादी विचारधारा और सद्भावना दुत के रुप मे एहफाज अहमद कि है पहचान
नवनिर्वाचित नगरसेवक अहफाज अहमद की पहचान केवल एक राजनीतिज्ञ के रूप में नहीं, बल्कि एक सद्भावना दूत के रूप में भी है। गांधीवादी सिद्धांतों में अटूट विश्वास रखने वाले अहफाज हर साल गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की दुर्लभ वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाकर नई पीढ़ी को अहिंसा और सत्य का पाठ पढ़ाते हैं।
सामाजिक समता को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने ‘हिंदू-मुस्लिम सर्वधर्म एकता मंच’ की स्थापना की है। इस संस्था के माध्यम से वे सभी धर्मों के त्यौहारों को मिल-जुलकर मनाते हैं, जिससे कामठी में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है।
खेल और युवा शक्ति को प्रोत्साहन
राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ-साथ, खेलों के प्रति उनका गहरा लगाव हमेशा से उनकी पहचान रहा है। विशेष रूप से फुटबॉल के प्रति उनके जुनून और खिलाड़ियों के लिए उनके निरंतर सहयोग ने उन्हें खेल जगत में एक विशेष स्थान दिलाया है। इसी समर्पण को देखते हुए, उन्हें प्रतिष्ठित रब्बानी क्लब का अध्यक्ष चुना गया है। उनकी खेल भावना और दूरदर्शी सोच से यह विश्वास जगा है कि वे कामठी में फुटबॉल की विरासत को न केवल जीवित रखेंगे, बल्कि उसे नई ऊंचाइयों पर भी ले जाएंगे। खेल और युवा शक्ति को प्रोत्साहित करने की उनकी यह पहल क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।
जनता का विश्वास
प्रभाग क्र. 8 के निवासियों का कहना है कि अहफाज अहमद सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। यही कारण है कि तमाम राजनीतिक समीकरणों के बावजूद जनता ने एक बार फिर उन पर अपना भरोसा जताया है।




































